फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: होटलों में सजी वर्ष की अंतिम रात, नव वर्ष के जश्न में झूमे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। वर्ष 2025 की अंतिम रात जींद शहर में खासा उत्साह देखने को मिला। शहर के प्रमुख होटलों में नए साल के स्वागत के लिए भव्य व्यवस्था की गई। शहर के राजाजी होटल, रेक्शन होटल, लक्ष्य इन और जींद हवेली सहित अन्य होटलों में अलग-अलग पैकेज के तहत डिनर, म्यूजिक और पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं लाइव म्यूजिक तो कहीं डीजे और खास मेन्यू ने लोगों को आकर्षित किया।
विज्ञापन

होटल प्रबंधन की ओर से सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया ताकि परिवारों के साथ आने वाले लोग सुकून से नए साल का जश्न मना सकें।
शहरवासियों को इस बात की भी राहत रही कि उन्हें नए साल के जश्न के लिए दिल्ली, चंडीगढ़ या अन्य बड़े शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ा। स्थानीय स्तर पर ही बेहतर व्यवस्थाएं मिलने से लोगों ने पारिवारिक माहौल में वर्ष के अंतिम पलों को यादगार बनाया।
समय के साथ-साथ नए साल का स्वागत करने के तरीकों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। पहले जहां होटलों, बैंक्वेट हॉलों और निजी संस्थानों में पार्टियों का चलन अधिक था, वहीं अब बड़ी संख्या में लोग नव वर्ष की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों के साथ करने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार जिले के आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर नव वर्ष का स्वागत धार्मिक कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। नए साल के स्वागत को लेकर 31 दिसंबर और एक जनवरी को कई धार्मिक आयोजन तय किए गए हैं।
सफीदों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भक्ति भाव से भाग लेंगे। वहीं, जींद शहर में स्थित जयंती देवी मंदिर में सामूहिक मां जयंती पूजा का आयोजन होगा। इस अवसर पर शहरभर से श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर मां जयंती की पूजा-अर्चना करेंगे और सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि नव वर्ष का अभिनंदन मंदिर परिसर में प्रातः आठ बजे यज्ञ के साथ होगा। इसके उपरांत मां जयंती की आरती की जाएगी।
श्रद्धालुओं का मानना है कि धार्मिक अनुष्ठानों के साथ नए साल की शुरुआत करने से वर्ष भर सकारात्मकता और शांति बनी रहती है। जहां एक ओर होटलों में साल की अंतिम रात उल्लास और उमंग के साथ मनाई गई। वहीं दूसरी ओर नव वर्ष की शुरुआत आस्था, भक्ति और पारिवारिक मूल्यों के साथ करने की परंपरा भी मजबूती से देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें