फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मेजबान जींद की टीम ने 31-18 से करनाल को हराया

Sat, 11 Apr 2026 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
11जेएनडी10: पड़ाना में राज्यस्तरीय पीट्टू प्रतियोगिता में मौजूद ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
जींद। हरियाणा पीट्टू एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को सनराइज पब्लिक स्कूल पड़ाना में तीसरी सब जूनियर व जूनियर राज्यस्तरीय पीट्टू प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता के पहले दिन प्रदेशभर से आए बालक और बालिका वर्ग की 16 टीमों ने खेल प्रतिभा और फुर्ती का शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सचिन सिहाग हैबतपुर ने किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं बल्कि ये अनुशासन भी सिखाते हैं। पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेल मैदान से जोड़ने के उद्देश्य से उन्होंने युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। खिलाड़ियों को स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई।
प्राचार्य सतपाल सिवाच ने भी सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के पहले दिन नॉकआउट मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बालिका वर्ग में पंचकूला की टीम ने अपनी रणनीति से पानीपत को 45-26 के अंतर से मात दी। हिसार ने मेवात को 56-37 से हराया।
विज्ञापन

वहीं मेजबान जींद की टीम ने शानदार तालमेल दिखाते हुए करनाल को 31-18 के अंतर से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई। बालक वर्ग में मेवात और कैथल के बीच कांटे की टक्कर हुई जिसमें मेवात ने 25-20 के स्कोर से जीत दर्ज की।
इस अवसर रेवाड़ी से विकास, रोहतक से अजय, जींद से जगदीश, पंचकूला से मोनिका और मेवात से अजरुद्दीन मौजूद रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला और समापन समारोह कल आयोजित होगा, जिसमें विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें