फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में एक माह से नहीं हैं रेबिज के इंजेक्शन

विज्ञापन
नोट
विज्ञापन
 नागरिक अस्पताल में एक महीने से रेबिज के टीके नहीं होने से कुत्तों, बंदरों के काटने का उपचार के लिए निजी अस्पतालों की तरफ रुख करना पड़ रहा है। रेबिज के टीके नागरिक अस्पताल में उपलब्ध करवाने की मांग लोगों ने की है ताकि महंगा इलाज बाहर से न करवाने पड़े। नागरिक अस्पताल में रेबिज का टीका होने पर 100 रुपये में उपलब्ध होता है। बीपीएल परिवार के सदस्य के लिए यह मुफ्त में होता है। बाजार से एक इंजेक्शन की कीमत 300 रुपये के आसपास है। मरीज को अलग-अलग दिनों में पांच टीकें लगवाने पड़ते हैं। बुडायन गांव की रोशनी ने बताया कि उसे कुत्ते ने काट लिया था। नागरिक अस्पताल में बीते दस दिनों से टीके लगवाने के लिए जा रही है लेकिन वहां पर इंजेक्शन नहीं है। वह बीपीएल परिवार से है बाजार से महंगा इंजेक्शन खरीद कर लगवा रही है। स्वास्थ्य विभाग को चाहिए कि रेबिज के टीके उपलब्ध करवाएं ताकि सस्ता उपचार कुत्ते, बंदरों के काटने के बाद हो सकें। सुनील, अमित, राजबीर ने कहा कि नागरिक अस्पताल में रेबिज का इंजेक्शन सस्ता मिलता है। बीपीएल परिवार के लिए यह मुफ्त होता है। बाजार से मजबूरी में महंगा इंजेक्शन खरीद कर लगवाना पड़ता है। यहां आने पर डॉक्टरों का कहना है कि बीते एक महीने से रेबिज के इंजेक्शन खत्म है। अस्पतालों में जब तक दवाएं, इंजेक्शन नहीं होंगे तो सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं का कैसे लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


हर रोज आते है मरीज
इस समय अस्पताल में हर रोज विभिन्न गांव से आठ से दस मरीज रेबिज का इंजेक्शन लगवाने आ रहे हैं। मरीजों का कहना है कि मरीजों की संख्या अब कम हो गई है पहले हर रोज 15 से 20 मरीज आते हैं। अब पता है कि यहां पर रेबिज के इंजेक्शन नहीं है तो प्राइवेट दवा की दुकानों से खरीद कर लगवा रहे हैं। पांच टीकें बाजार से 1500 रुपये के लगते हैं। यहां पर अगर इंजेक्शन मिले तो 500 रुपये में उनका उपचार हो जाता।

नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. पाले राम ने कहा कि ये कोई इतनी बड़ी बात नहीं है हो जाते है कई बार इंजेक्शन समाप्त। यहां पर इंजेक्शन 100 रुपये में मिलता है। अस्पताल में कई दिनों से इंजेक्शन नहीं है। बाजार से खरीदने के लिए वो डॉक्टरों को कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें