बैंक मैनेजर को छोटे नोट सौंपती भव्या।
- फोटो : bureau
पटियाला रोड पर आईटीआई के निकट स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की शाखा में बृहस्पतिवार को भव्या छाबड़ा छोटे नोट जमा कराने पहुंची तो बैंक मैनेजर रामनिवास व सहायक मैनेजर श्रीचंद ने खड़े होकर स्वागत किया और मुंह मिठा कराकर सराहना की। भव्या ने अपने खाते में बीस हजार रुपये जमा कराए। भव्या के पिता सुनील छाबड़ा ने बताया कि उनकी पुुत्री ने अपने जेब खर्च से यह रकम जमा की थी। उन्होंने बताया कि भव्या कई दिनों से यह रकम जमा कराने के कह रही थी लेकिन भीड़ होने के कारण आज रकम जमा कराई है। बैंक मैनेजर रामनिवास ने नोटबंदी के दौर में छोटे नोट जमा कराने पर भव्या की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के समय काफी लोगों ने छोटे नोटों की जमाखोरी कर ली जिससे निरंतर दिक्कत बढ़ती जा रही है। इस दौर में छोटे नोट जमा कराना वाकई में सराहनीय कदम है।