फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर होर्डिंग लगाई तो होगी एफआईआर

विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों को बैठक में निर्देश देते डीसी। - फोटो : bureau
विज्ञापन
सड़कों पर होर्डिंग लगाकर शहर की सुंदरता को ग्रहण लगाने वालों पर लगाम कसने के लिए जिला प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। उपायुक्त ने सड़कों पर होर्डिंग लगाने वालों को नोटिस जारी करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं भविष्य में यदि कोई व्यक्ति होर्डिंग लगाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इसी के साथ उपायुक्त ने भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों पर लगे होर्डिंग को हटाने के आदेश भी जारी किए हैं। गौरतलब है कि निजी सेंटर संचालकों और राजनीतिक लोगों द्वारा खुद के प्रचार के लिए शहर की सड़कों पर जगह-जगह होर्डिंग लगा दिए जाते हैं। इससे शहर की सुंदरता खराब होती है। वहीं सड़कों पर लगे होर्डिंग के कारण वाहन चालक का ध्यान होर्डिंग की तरफ आकर्षित होने के कारण हादसे होने का अंदेशा भी बना रहता है। होर्डिंग के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने और शहर की सुंदरता को बनाए रखने के लिए उपायुक्त ने ठोस कदम उठाते हुए तुरंत प्रभाव से सड़कों से होर्डिंग हटाने और होर्डिंग लगाने वालों को नोटिस जारी करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं उपायुक्त ने भविष्य में सड़कों पर होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाने के आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने तुरंत प्रभाव से भवन एवं सड़क निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों पर लगे होर्डिंग को हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन



सड़कों पर होर्डिंग लगे होने के कारण शहर की सुंदरता तो खराब होती ही है साथ-साथ होर्डिंग की तरफ वाहन चालक का ध्यान आकर्षित होने के कारण दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है। इन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों से होर्डिंग हटवा कर होर्डिंग लगाने वालों को नोटिस जारी किए जाएंगे। यदि भविष्य में किसी व्यक्ति के होर्डिंग सड़क पर लगे मिलते हैं तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन

विनय सिंह, डीसी
जींद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें