नारनौल। स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्स के लिए दाखिला प्रकिया जल्द शुरू होने की संभावना है। नए सत्र में पीजी कोर्स में एमएससी फिजिक्स कोर्स को भी शामिल किया जा सकता है। इससे फिजिक्स विषय से एमएससी करने वाले विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
पीजी कॉलेज में 6 स्नातक कोर्स में उपलब्ध 1540 सीट पर व 15 स्नातक कोर्स में उपलब्ध 510 सीट पर दाखिला होना है। हालांकि पारंपरिक कोर्स की तुलना में रोजगार परक कोर्स की संख्या कम है जिसके चलते गत कुछ वर्षों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या में कमी आई है।