17जेएनडी32: बैठक करते हुए अग्रवाल जन जागरण मंच सदस्य। संवाद
नरवाना। अग्रवाल जन जागरण मंच नरवाना की बैठक प्रधान रोहताश सिंगला की अध्यक्षता में शहर की कपास मंडी में संपन्न हुई। बैठक में प्रधान रोहताश सिंगला ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली महोत्सव पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा 13 मार्च को होलिका पूजन और फाग वाले दिन बांके बिहारी के साथ फूल होली बड़े भव्य तरीके से हुड्डा ग्राउंड में मनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि होली का त्योहार रंगों का त्योहार है जिसे सभी एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर मनाते हैं। संस्था की ओर से पिछले कई वर्षों से होली पूजन के लिए होलिका बनाई जाती है जिसमें ध्रुव प्रह्लाद को लटकाया जाता है, विधि-विधान से पूजा की जाती है तथा सुंदर-सुंदर झांकियां निकाली जाती है। फाग के दिन श्री बांके बिहारी संकीर्तन मंडल के तत्वाधान में फूल होली सभी शहरवासियों द्वारा बड़े उत्साह से खेली जाती है। इस अवसर पर कृष्ण गर्ग उपप्रधान, दीपक सिंगला सचिव, कैलाश सिंगला, नरेश बंसल आडिटर, राजेंद्र गुप्ता, सतीश गर्ग, रमेश वर्मा, आकाश सिंगला, संजय गर्ग, जगन्नाथ गर्ग, अमन सिंगला व राजेंद्र शर्मा मौजूद थे।
17जेएनडी32: बैठक करते हुए अग्रवाल जन जागरण मंच सदस्य। संवाद