फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गांव पहुंचने पर हॉकी खिलाड़ी अन्नू का स्वागत

Sun, 25 Jun 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी19: रोजखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची हॉकी खिलाड़ी अन्नू।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


उचाना। महिला जूनियर हॉकी एशिया कप में खेल कर लौटी खिलाड़ी अन्नू का गांव रोजखेड़ा में जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीण अन्नू को बड़ौदा गांव से काफिले के साथ गांव में आयोजित कार्यक्रम स्थल तक लेकर आए। यहां उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
जापान में हुए महिला जूनियर हॉकी एशिया कप में अन्नू को टॉप गोल स्कोरर का अवॉर्ड मिला। कार्यक्रम स्थल पर स्वागत के दौरान हर कोई अन्नू के साथ फोटो लेने के लिए उत्सुक नजर आया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अन्नू ने जिले के सबसे छोटे गांव में शामिल रोजखेड़ा गांव का नाम एशिया में रोशन किया है। अन्नू पर आज हर किसी को नाज है। बेटी ने साबित कर दिया है कि वो बेटे से कम नहीं है। बेटी भी आज माता-पिता, गांव, परिवार का नाम रोशन कर रही हैं।
विज्ञापन


अन्नू ने कहा कि जो सम्मान गांव में आने पर मिला है उससे उनका हौसला बढ़ा है। 12 साल के बाद टीम इंडिया एशिया चैंपियन बनी। कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ अभिभावक बेटियों को खेलों में हिस्सा लेने के लिए भी प्रोत्साहित करें। बेटी आज हर क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रही हैं। इस मौके पर अन्नू के पिता राजपाल, माता बिमला देवी, महम विधायक बलराज कुंंडू, नपा प्रधान विकास काला, मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन वीरेंद्र घोघडिय़ा, वीरेंद्र प्रधान, सतबीर बरसोला, कृष्ण श्योकंद सुदकैन, जगपाल, भरथ सिंह, सत्यनारायण, थाना प्रभारी रविंद्र धनखड़, सूरजमल श्योकंद, नवनीत, राममेहर, खुशीराम, आजाद पालवां, बलवान, राकेश, होशियारा, भरथा, बलवान, रामकुमार घोघडिय़ा, रणधीर सिंह, शेर चहल, अनिल बैनीवाल, ईश्वर खटकड़, प्रदीप श्योकंद मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेहनत से अन्नू को मिलती रही सफलता
गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली अन्नू का तीसरी कक्षा में ही प्ले फॉर इंडिया के जरिये चयन हुआ था। तीसरी से पांचवीं तक अन्नू ने सिरसा में रहकर पढ़ाई की। उसने हॉकी को चुना। इसके बाद अन्नू का चयन हिसार स्थित साईं में हो गया, जहां से अन्नू ने मुड़कर पीछे नहीं देखा। लगातार उपलब्धियों को छूते हुए पहले हरियाणा जूनियर की कप्तान बनी। उसके बाद 3 नेशनल खेले और अब राष्ट्रीय जूनियर हॉकी टीम में अन्नू खेल रही है। किसान परिवार से संबंध रखने वाली अन्नू के परिवार के लोग उसे रेसर बनाना चाहते थे, लेकिन उसने हॉकी स्टिक थामी और नए रिकॉर्ड अपने नाम किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें