फोटो 3 नरवाना। हिमाचल के राज्यपाल कविंदर गुप्ता को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए एसडीएम जगद
नरवाना। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता रविवार को नरवाना स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह पहुंचे। यहां एसडीएम जगदीश चंद्र ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान पुलिस की टुकड़ी ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
राज्यपाल के आगमन को लेकर प्रशासन की ओर से व्यवस्थाएं की गई थीं। इस अवसर पर डीएसपी कमलदीप राणा, तहसीलदार विजय कुमार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, राज्यपाल कविंदर गुप्ता अग्रोहा धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वह कुछ समय के लिए नरवाना के लोक निर्माण विश्रामगृह में रुके।
यहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की और जलपान किया। इसके बाद वह अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अग्रोहा धाम के लिए रवाना हो गए। अग्रोहा धाम में आयोजित 43वें वार्षिक व्यापार मेले में राज्यपाल का मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना प्रस्तावित था।