फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद की गाड़ी पर नहीं हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, दूसरे का काट रहे चालान

विज्ञापन
बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी पुलिस की गाड़ी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
औरों को नसीहत खुद मियां फजीहत वाली कहावत जींद पुलिस पर सटीक बैठती है। शहर थाना पुलिस की खुद की गाड़ी पर हाई सिक्योरिटी की नंबर प्लेट नहीं लगी है और शहर में वाहन चालकों के इसी गाड़ी में बैठकर धड़ल्ले से नियमों की अवहेलना करने पर चालान काट रही है।
विज्ञापन

जिला पुलिस वाहन चालकों के यातायात नियमों की अवहेलना करने पर दिनभर चालान काटने में व्यस्त रहती है, लेकिन खुद के वाहनों की तरफ ध्यान नहीं देती है। ऐसा ही नजारा एक बाइक चालक ने शहर थाना पुलिस का उजागर किया। सोमवार को विजय नगर निवासी दिनेश बाइक पर सवार होकर पटियाला चौक पर गया हुआ था। इस दौरान रास्ते में शहर थाना पुलिस की एक गाड़ी में सवार पुलिसकर्मियों ने उसको रोक लिया और उससे कागजात मांगे। उसने सभी दस्तावेज दिखा दिए तो पुलिस ने बाइक पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं होने पर उसका चालान कर दिया। जब उसने पुलिस से सवाल किया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट आपकी गाड़ी पर भी नहीं है तो मौजूद पुलिसकर्मी युवक पर आग बबूला होकर उसके कानून का डर दिखाकर चुप करा दिया। युवक ने कहा कि दूसरों को नसीहत देने से पहले पुलिस को खुद की कार्यशैली को बेहतर तरीके से करना चाहिए। जिला पुलिस का यह रवैया अकसर वाहन चालकों पर देखा जाता है। पुलिस की पुरानी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं है।
लगवाई जाएगी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट : डीएसपी
इस मामले की जानकारी नहीं है। अगर पुलिस की किसी गाड़ी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी है तो उस पर यह नंबर प्लेट लगवाई जाएगी। अब तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट क्यों नहीं लगवाई इसके बारे में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मबीर, ट्रैफिक डीएसपी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें