फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके का दरवाजा तोड़कर 25590 रुपये और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लुदाना गांव स्थित शराब ठेके का 19 अप्रैल की रात को तीन बदमाशों ने दरवाजा तोड़कर अंदर सो रहे सेल्समैन की कनपटी पर बंदूक के बट से वार कर 22590 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में ठेके से सेल्समैन राकेश ने बताया कि वह 19 अप्रैल की रात को ठेके को बंद करके उसके अंदर ही सो रहा था। रात लगभग 12 बजे तीन युवक आए और ठेके के दरवाजे को धक्का मारकर तोड़ दिया। उसके सिर में बंदूक के बट से वार कर दिया। जब उसने शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों में से एक ने उसका मोबाइल उठा लिया और दूसरे ने गल्ले में पड़े 22590 रुपये निकाल लिए। राकेश ने बताया कि बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि सुबह ठेकेदार सुनील को इस बारे में जानकारी दी तो उन्होंने उसे कालवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी छतरपाल ने बताया कि लूट के आरोप में तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें