15जेएनडी32: इनर व्हील क्लब की तरफ से वरिष्ठ नागरिकों को शॉल भेंट कर सम्मान देते हुए। संवाद
जींद। इनरव्हील क्लब जींद ने वरिष्ठ नागरिक दिवस सम्मान और कृतज्ञता के साथ प्रधान रमनप्रीत कौर की अध्यक्षता में मनाया। इस मौके पर क्लब सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए शॉल भेंट किए। बुजुर्गों के साथ समय बिताते हुए सदस्यों ने उनके जीवन के अनुभव सुने।
क्लब अध्यक्ष रमनप्रीत कौर ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इनर व्हील क्लब हमेशा बुजुर्गों के सम्मान, सहयोग और समर्थन के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद ही समाज को सही दिशा और मजबूती प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान क्लब सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों के बीच अपनापन और उत्साह का माहौल बनाए रखा। उनके अनुभवों को सुनते हुए सभी उपस्थित लोगों ने स्वीकार किया कि बुजुर्गों के जीवन संघर्ष और सीख नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक हैं। क्लब की ओर से कहा गया कि उनका आदर करना केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि उनके वर्षों के त्याग, मेहनत और प्रेम को सम्मान देना है।
वरिष्ठ नागरिक परिवार और समाज की मजबूत नींव होते हैं। उनकी बुद्धि, संस्कार और जीवन की सीख युवाओं को सही रास्ता दिखाती है। वह हमें यह भी समझाते हैं कि वास्तविक संपत्ति भौतिक वस्तुओं में नहीं, बल्कि अनुभव, दया और दृढ़ता में होती है। इस अवसर पर प्रेम दलाल, वंदना गुप्ता, पुष्पा कौशिक, विनिता आर्या, निर्मल जिंदल मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन
15जेएनडी32: इनर व्हील क्लब की तरफ से वरिष्ठ नागरिकों को शॉल भेंट कर सम्मान देते हुए। संवाद