फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 मार्च को विधायकों व सांसदों को ज्ञापन सौपेंगे स्वास्थ्य कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एमपीएचडब्ल्यू, स्वास्थ्य सुपरवाइजर के पदों को सरकार बढ़ाने की बजाय खत्म कर रही है। इससे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा जाएगी। स्वास्थ्य कर्मचारियों के पदों को समाप्त करने के विरोध में स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ 31 मार्च को प्रदेशभर के विधायकों व सांसदों को ज्ञापन सौंपेगा। इसके बाद भी यदि उनकी मांगें नहीं मानी तो 26 अप्रैल को पंचकूला में स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। इस बात का निर्णय यहां स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

संघ के प्रदेशाध्यक्ष राममेहर वर्मा, महासचिव सतपाल खासा, वित्त सचिव रणधीर चहल, प्रचार सचिव राकेश सिवाच व सुभराम पानू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की योजना शाखा ने छह दिसंबर को हुई बैठक में खत्म किए गए पदों को दोबारा बहाल करने पर सहमति बनी थी। यह पद पोर्टल से हटाने शुरू कर दिए थे। इस कारण कैथल व जींद के स्वास्थ्य सुपरवाइजरों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। प्रदेश में पहले ही स्वास्थ्य विभाग में चिकित्सकों व पेरामेडिकल स्टाफ की कमी है। सरकार बचे हुए पदों को भी समाप्त करना चाहती है। प्रदेश में 333 एमपीएचडब्लू, 178 स्वास्थ्य सुपरवाइजर, 37 महिला स्वास्थ्य सुपरवाइजर, 45 सीनियर मलेरिया इंस्पेक्टर, 26 असिस्टेंट यूनिट ऑफिसर तथा 12 असिस्टेंट मलेरिया ऑफिसर के पदों समेत 1500 से ज्यादा विभिन्न वर्गों के पदों को समाप्त करने के आदेश दिए जा रहे हैं। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि ऐसा किया गया तो स्वास्थ्य सेवाएं प्रदेश से खत्म होने के कगार पर पहुंच जाएगी। बैठक में रणधीर चहल, राकेश सिवाच, सुनील कुमार, सुमित्रा देवी, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार, बिजेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, राज सिंह बूरा, रामकुमार, कुलदीप सिंह, जसबीर, सज्जन और सतपाल समेत प्रदेशभर के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें