फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बारिश का बहाना बनाकर धान खरीद या उठान कार्य न रोकने की हिदायत

Tue, 07 Oct 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी20-अनाज मंडी का जायजा लेते एसडीएम पुलकित मल्होत्रा। स्रोत प्रशासन - फोटो : katra news
विज्ञापन
सफीदों। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने कहा कि कोई भी एजेंसी बारिश का बहाना बनाकर धान खरीद या उठान कार्य नहीं रोकें। सभी एजेंसियां आपसी सहयोग के साथ कार्य करें। मंडियों में धान की आवक तेजी से बढ़ रही है इसलिए वाहनों में ऑनलाइन जीपीएस सिस्टम सहित सभी औपचारिकताएं पूरी रखें।
विज्ञापन


एसडीएम पुलकित मल्होत्रा सोमवार को सफीदों व पिल्लूखेड़ा की नई अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद कार्यों का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने मंडी में उपस्थित अधिकारियों व खरीद एजेंसियों से जुड़े प्रतिनिधियों व आढ़तियों को निर्देश दिए कि बारिश के मौसम को देखते हुए तिरपाल और लकड़ी क्रेट आदि की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि मंडियों में पहुंची फसल को बारिश से बचाया जा सके और फसल में नमी की मात्रा निर्धारित बनी रहे।

एसडीएम ने कहा कि अब तक जितनी भी धान की खरीद की गई है, उसका उठान कार्य नियमित रूप से जारी रखा जाए, ताकि मंडी में आवक बढ़ने पर जगह की कमी न हो। उन्होंने सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे पर्याप्त मात्रा में वारदाना उपलब्ध रखें ताकि खरीद कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया निरंतर जारी रखें।
विज्ञापन

बरसात के दौरान भी यदि किसी किसान का धान सूखा और साफ है तो उसे खरीदा जाना सुनिश्चित करें। मार्केट कमेटी सचिव ने बताया कि पिल्लूखेड़ा में अब तक साढ़े 24 हजार धान की खरीद हुई है और लगभग दो हजार किवंटल धान का उठान किया गया है। इसी प्रकार सफीदों अनाज मंडी में 16 हजार क्विंटल धान की खरीद हुई है। इस अवसर पर पिल्लूखेडा मार्केट कमेटी के सचिव देवी राम, सफीदों के सचिव अनिल कुमार, आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान वेदपाल भनवाला, सफीदों के प्रधान एडवोकेट कृष्ण गोपाल मित्तल मौजूद रहे।
ठेकेदार को उठान कार्य तेज करने के निर्देश
उन्होंने धान उठान कार्य में लगे ठेकेदार को निर्देश दिए कि मंडियों में धान की आवक तेजी से बढ़ रही है, इसलिए वाहनों में ऑनलाइन जीपीएस सिस्टम सहित सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर उठान कार्य में तेजी लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें