फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वास्थ्य कर्मियों को दिया एल्बेंडाजोल टैबलेट वितरण का प्रशिक्षण

विज्ञापन
20जेएनडी10: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते स्वास्थ्य कर्मचारी।
विज्ञापन
जींद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा में मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले एल्बेंडाजोल टैबलेट वितरण अभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उप स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात एएनएम और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान महिला स्वास्थ्य निरीक्षक निर्मला देवी ने कर्मचारियों को टैबलेट खिलाने की सही विधि और सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मेडिकल ऑफिसर डॉ. विरेंद्र सिंह ने ने निर्देश दिए कि 21 अप्रैल को चलाए जाने वाले इस अभियान के तहत एक से दो वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली और दो से 19 वर्ष तक के किशोरों को एक पूरी गोली खिलाई जाएगी। यह गोलियां सभी सरकारी व निजी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

डॉ. विरेंद्र ने बताया कि बच्चों में खून की कमी को दूर करने और पेट के कीड़ों से मुक्ति दिलाने के लिए सरकार द्वारा यह मुहिम चलाई जा रही है। इस दौरान एएनएम गीता, अमिशा, केलापति सहित स्वास्थ्य कर्मचारी दीपक कुमार, बजरंग और सोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें