18जेएनडी08: जागरूकता अभियान के तहत बुखार से पीड़ित लोगों के मरीजों के सैंपल लेते हुए। स्रोत: स
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से उमस और बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों और डेंगू से बचाव के लिए शहर की दर्जनभर कॉलोनियों में जागरूकता अभियान चलाया गया। सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य कर्मियों ने नुक्कड़ बैठक कर लोगों को मच्छरजनित रोगों के साथ डायरिया, उल्टी-दस्त से बचाव के उपाय बताए।
स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को घर और आसपास साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने तथा मच्छरों की रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। लोगों को ओआरएस, जिंक और क्लोरीन की गोलियां भी वितरित की गईं। घर-घर सर्वे के दौरान बुखार से पीड़ित मिले 23 मरीजों के खून के नमूने लिए गए और जांच के लिए लैब भेजे गए।
स्वास्थ्य कर्मी गुरनाम सिंह, दिनेश, देवेंद्र, अमरजीत, विनोद और ओमप्रकाश ने बताया कि बरसात के मौसम में बीमारियों से बचाव के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि घर और आसपास साफ-सफाई नहीं रखने वाले क्षेत्रों में मच्छरजनित बीमारियों के फैलने की आशंका अधिक रहती है। पानी जमा न होने दें और स्वच्छता का ध्यान रखें।