फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी मजबूत, जिले को मिले सात नए चिकित्सक

Thu, 14 Aug 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहा है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग को सात नए चिकित्सक मिले हैं। इसकी मुख्यालय की तरफ से सूची जारी की गई है। इससे पहले भी नागरिक अस्पताल को पिछले महीने ही 18 चिकित्सक मिले थे। अब नागरिक अस्पताल में 61 चिकित्सका हो गए हैं। इससे पहले 58 ही थे।
विज्ञापन

अब नागरिक अस्पताल के अलावा जुलाना सीएचसी, उचाना सीएचसी, जुलाना सीएचसी, सफीदों एसडीएचसी के लिए चिकित्सक मिले हैं। इसमें जुलाना में दो, जींद में तीन, सफीदों व उचाना में एक-एक चिकित्सक मिला है। इसके बाद अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं अधिक बेहतर मिलेंगी। अब तक अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक और चिकित्सकों की कम होने के कारण घंटों तक लाइनों में लगना पड़ता था। अब जींद के साथ खंड स्तर की सीएचसी पर भी बेहतर सुविधाओं की उम्मीद मरीजों को रहेगी।
वर्जन
नागरिक अस्पताल में नए चिकित्सक मिलने से मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब अस्पताल में 61 चिकित्सक होंगे। इससे एमरजेंसी व ओपीडी को मजबूत किया जाएगा। पिछले एक माह पहले भी चिकित्सक मिले थे। नए चिकित्सकों के ज्वाइन करने के बाद अस्पताल में सभी सुविधाएं मजबूत होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सुमन कोहली, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें