फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वास्थ्य विभाग की मौसमी बीमारियों से बचाने की कवायद, डींसी ने भी जारी की एडवाइजरी

Tue, 22 Apr 2025 02:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी15: स्वास्थ्यकर्मियों ने शहर में अभियान चलाते हुए पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए
विज्ञापन
जींद। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है, ताकि लोगों को इन बीमारियों से बचाया जा सके। इसके लिए डीसी ने भी एडवाजरी जारी की है। अस्पताल में भी पिछले सप्ताह लू से बचने के लिए एमरजेंसी समेत दूसरे वार्डों में व्यवस्थाएं बहाल की है।
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को इन बीमारियों से बचाने के लिए अपनी टीमों को भी फिल्ड में उतार रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को गंदे पानी के प्रयोग से बचने, धूप में बाहर न निकलने और सिर पर कपड़ा रखकर बाहर जाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से पीने के पानी के सैंपल लेकर जांच के लेबोरेटरी भिजवाए हैं। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने 22 बुखार पीड़ित लोगों की जांच के लिए रक्त के नमूने भी लिए हैं। स्वास्थ्य टीमों ने आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। वहीं शहर की विभिन्न कॉलोनियों में घर-घर जाकर लोगों को इन बीमारियों से बचाने के अलावा मच्छरजनित रोगों के प्रति भी आमजन को जागरूक करने का कार्य किया। इसके अलावा निरोगी हरियाणा के तहत मधुमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी की जांच करते हुए लोगों को समय पर इलाज लेने की सलाह दी।

साफ-सफाई का रखें ध्यान
अपने घरों और आसपास की सफाई करते हुए गड्ढों, खाली पड़े टायरों व गमलों आदि में गंदा पानी खड़ा न होने दे। पानी के बर्तनों को ढक कर रखे। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे। सप्ताह में एक बार पानी की टंकी, कूलर, फूलदान, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तनों और हौदी को सुखा कर ही भरे तो डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया के अलावा डायरिया, हैजा व पीलिया जैसी भयानक बीमारी से बचा जा सकता है।
विज्ञापन


12 टीमों ने छह जगहों से लिए सैंपल
12 स्वास्थ्य टीमों का गठन किया गया। प्रत्येक टीम ने शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर पानी के सैंपल लिए। टीम द्वारा छह सैंपल जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा अपने स्तर पर भी पानी के सैंपलों की क्लोरिन के माध्यम से जांच की गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जहां दूषित पानी पीने से होने वाली डायरिया, हैजा व पीलिया जैसी बीमारियों से निजात पाने की जानकारियां दी। सर्दी व कंपन के साथ तेज बुखार, उल्टियां लगने, गर्मी लगने, बुखार एक दिन छोड़ कर दूसरे दिन आने, उल्टी, दस्त होने, शरीर में कमजोरी आने पर मरीज को तुरंत अपने आसपास के स्वास्थ्य केंद्र या स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पास ले जाकर खून की जांच करवाने के उपरांत ही उपचार लेना चाहिए।
डॉ. सुमन कोहली, सिविल सर्जन नागरिक अस्पताल जींद।

गर्मी के इस विकट मौसम में विशेष सतर्कता बरतें और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए जारी दिशा.निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन करें। तेज गर्म हवाएं यानी हीट वेव शरीर पर गहरा असर डाल सकती हैं। इससे शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना, उल्टी, सिरदर्द, बुखार और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह लक्षण कभी-कभी जानलेवा भी साबित हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम खुद को और अपने परिवार को इन खतरों से सुरक्षित रखने के लिए कुछ आसान, लेकिन असरदार उपाय अपनाएं। उन्होंने कहा कि गर्मी में सबसे जरूरी है खुद को हाइड्रेटेड रखना। दिन भर में बार-बार पानी पीते रहें। साथ ही नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस जैसे प्राकृतिक पेय शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति करते हैं।
विज्ञापन

-मोहम्मद इमरान रजा डीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें