फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डेंगू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का जागरूकता अभियान

Mon, 13 Jul 2026 04:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 13जेएनडी04-जाजवान में ग्रामीणों को बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए स्वास्थ्यकर्मी सुशील
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरियावाला के अंतर्गत गांव जाजवान में जन जागरूकता अभियान चलाया। स्वास्थ्य कर्मचारी सुशील शर्मा और सुनीता ने नुक्कड़ सभाओं व घर-घर जाकर ग्रामीणों को डेंगू से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

सुशील शर्मा ने डेंगू से बचाव के लिए ट्रिपल-सी फार्मूला अपनाने की बात कही। उन्होंने लोगों से कूलर, पानी की टंकियों, गमलों और पुराने टायरों की नियमित जांच करने को कहा। साथ ही, उन्हें सप्ताह में एक बार खाली कर साफ करने और ढककर रखने की अपील की। उन्होंने बताया कि एडीज इजिप्टी मच्छर साफ और रुके हुए पानी में पनपता है। तेज बुखार, सिरदर्द या लाल चकत्ते जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग जुलाई माह में गांवों में जागरूकता अभियान जारी रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें