फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला महाविद्यालय में 486 छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जांच

विज्ञापन
24जेएनडी30: स्वास्थ्य जांच ​शिविर में मौजूद छात्राएं व कॉलेज स्टॉफ के साथ जांच करते हुए स्वास्थ - फोटो : 1
विज्ञापन
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में नागरिक अस्पताल के सहयोग से एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य रणधीर सिंह खटकड़ की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में करीब 486 छात्राओं ने स्वास्थ्य जांच कराई।
विज्ञापन

छात्राओं और महिला कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए जागरूक किया गया। नागरिक अस्पताल की चिकित्सा टीम ने छात्राओं और स्टाफ सदस्यों का रक्तचाप, वजन, लंबाई, रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन समेत अन्य स्वास्थ्य मापदंडों की जांच की।
जांच के बाद चिकित्सकों ने प्रतिभागियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक परामर्श दिया। शिविर का आयोजन महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. सुमिता आशरी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रीति और डॉ. मोनिका कौशिक ने किया। व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और नियमित व्यायाम के संबंध में भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

डॉ. किरण लता ने स्वास्थ्य जागरूकता पर व्याख्यान देते हुए कहा कि खानपान का स्वास्थ्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है। इसलिए संतुलित आहार को दिनचर्या का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को माहवारी के दौरान होने वाली विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। डॉ. प्रीति शर्मा ने छात्राओं की आभा पहचान संख्या तैयार करवाई, ताकि भविष्य में नागरिक अस्पताल में उनके स्वास्थ्य संबंधी अभिलेख आसानी से उपलब्ध हो सकें।
प्राचार्य रणधीर सिंह खटकड़ ने चिकित्सा टीम का आभार जताते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही सफल जीवन का आधार है। उन्होंने छात्राओं से स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें