फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर; हादसे में तीन युवकों की मौत, तीनों मृतक परिवार के इकलौते चिराग

Mon, 29 Jan 2024 12:23 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद में दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा दो बाइकों के आमने-सामने की टक्कराने से हुआ। ग्रामीणों के अनुसार तीनों मृतक परिवार के इकलौते चिराग थे।
विज्ञापन
अस्पताल में पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के गांव ईगराह के निकट बीती रात दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


गांव ईगराह निवासी 15 वर्षीय प्रिंस अपने दोस्त विकास के साथ बाइक पर सवार होकर बस अड्डे की तरफ आ रहे थे। वहीं, गांव ईगराह का ही 24 वर्षीय जगबीर बाइक पर शहर से गांव की तरफ लौट रहा था। गांव के गोदाम के निकट दोनों बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तीनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्रिंस तथा जगबीर को मृत घोषित कर दिया।

जबकि विकास की गंभीर हालात देख पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में विकास की भी मौत गई। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई ओर हालातों का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार तीनों मृतक परिवार के इकलौते चिराग थे।
विज्ञापन


सदर थाना के जांच अधिकारी वजीर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दो बाइकों की आमने-समाने की टक्कर हुई है। जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें