फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटते परिवारों को जोड़ने का माध्यम है हवन : रामनिवास

Sun, 22 Feb 2026 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
22जेएनडी20 : ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित हवन। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
जींद। ब्राह्मण धर्मशाला में रविवार को हवन और सत्संग करवाया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर समाजसेवी और पूर्व मार्केट कमेटी चेयरमैन रामनिवास बुडायन ने शिरकत की। उन्होंने आहुति डालकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज टूटते परिवारों को जोड़ने का माध्यम हवन माना गया है। जैसे पुराने समय में बैठकों में छोटे-बड़े एक साथ बैठते थे ऐसे ही हवन की बेदी पर बैठकर पूरा परिवार सात्विक विचारों को ग्रहण करके अपनी सहनशक्ति का विकास कर रहा होता है। मुख्य जोड़ के रूप में सुनील और धर्मपत्नी सोनिया ने पूर्ण आहुति डाली।
कार्यक्रम संयोजक रामप्रसाद ने कहा कि आज सोशल मीडिया का जमाना है अच्छी बातों का प्रचार प्रसार होना चाहिए ताकि बच्चों के अंदर हम अच्छे संस्कार दे सके। कार्यक्रम में सुनील दत्त, गार्गी, चंद्रपाल शर्मा, मुन्नी, देवदत्त के भजनों ने श्रद्धालुओं एवं श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर पं.देशराज, सुनील प्रवक्ता, सुरेंद्र शर्मा, लाला राजकुमार, इंदु, सीमा, हिमांशु, सुनील, बलवान, कर्मचंद, दिनेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें