फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दूसरी राष्ट्रीय जूनियर पिट्टू प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने पाया दूसरा स्थान

विज्ञापन
25जेएनडी08-उत्तराखंड में हुई दूसरी राष्ट्रीय जूनियर पिट्टू प्रतियोगिता के मेधावी खिलाडिय़ों को स
विज्ञापन
जींद। उत्तराखंड के रायपुर में 18 से 20 जून तक आयोजित दूसरी राष्ट्रीय जूनियर पिट्टू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें हरियाणा पिट्टू टीम की जूनियर महिला और पुरुष दोनों वर्गों की टीम ने हिस्सा लिया। हरियाणा की पुरुष वर्ग टीम अच्छा प्रदर्शन कर फाइनल में पहुंचे, लेकिन फाइनल मैच में मध्यप्रदेश से हार गई और दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

हरियाणा टीम ने उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। हरियाणा जूनियर टीम में जींद जिले से दनौदा गांव से अतुल, आदित्य, हैबतपुर से अनिकेत, जींद से तरुण, अजय और कोथ कलां से अभी, अमित और जीवनदीप ने भाग लिया।
इस दौरान हरियाणा टीम के कोच सुमित कुमार, अमन कुमार और रवि कुमार और महिला कोच रेखा और मोनिका शामिल रहे। हरियाणा पुरुष की टीम के दूसरा स्थान प्राप्त करने पर हरियाणा पिट्टू एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार और पिट्टू एसोसिएशन हरियाणा की प्रधान सुमन देवी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें