फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा को किया जाएगा रेलवे फाटक मुक्त : उपमुख्यमंत्री

विज्ञापन
जुलाना में रैली को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Jind
विज्ञापन
अगले बजट तक हरियाणा को रेलवे फाटक मुक्त किया जाएगा। दिल्ली से लेकर जाखल, दिल्ली से लेकर महेंद्रगढ़, दिल्ली से लेकर सिरसा के अलावा पूरे हरियाणा में किसी भी रेलवे लाइन पर फाटक को नहीं रहने दिया जाएगा। फाटक की जगह फ्लाईओवर या अंडरपास बनाए जाएंगे। यह बात उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जुलाना के विधायक अमरजीत ढांडा द्वारा आयोजित जुलाना विकास रैली में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कही।
विज्ञापन

रैली के दौरान विधायक ढांडा ने उपमुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपकर जुलाना में रेलवे लाइन पर फ्लाईओवर बनाने की मांग की तो दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जुलाना ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा को रेलवे फाटक मुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेलवे फाटक बंद होने से घंटों लोग ट्रेन के निकलने का इंतजार करते हैं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगले बजट सत्र तक इस समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में जुलाना क्षेत्र के छोटे गांव को विकास के लिए 20-20 लाख और बड़े गांव को 30 से 35 लाख की ग्रांट दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए हाईकोर्ट की कोई भी प्रक्रिया या फैसला हिंदी भाषा में दिलवाने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें