फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर लगने से युवक की मौत, चार घंटे के लिए पेरोल पर आए भाइयों ने दी मुखाग्नि

विज्ञापन
संस्कार के लिए जेल से भाईयों को लेकर आई पुलिस की गाड़ी। - फोटो : Jind
विज्ञापन
बाइक पर सवार होकर पिल्लूखेड़ा जा रहे कालवा निवासी सुरेंद्र को जीडीपी स्कूल के पास ट्रैक्टर ने सीधी टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को शहर के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

निर्जन गांव के अनूप ने सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 फरवरी को उसका साला गांव कालवा निवासी 24 वर्षीय सुरेंद्र अपनी बाइक पर उनके घर आया हुआ था। उसके बाद वह किसी कार्य से अपनी बाइक पर सवार होकर पिल्लूखेड़ा मंडी के लिए चल पड़ा। उसके पीछे-पीछे वह भी अपनी बाइक पर पिल्लूखेड़ा की तरफ जा रहे थे। जब सुरेंद्र जीडीपी स्कूल के पास पहुंचा तो गलत दिशा में तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने सुरेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस पर सुरेंद्र को शहर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सदर पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एएसआई अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के भाई हत्या के आरोप में जेल में बंदी
मृतक सुरेंद्र के दाह संस्कार के लिए सगे भाई रविंद्र और चचेरे भाईयों बिजेंद्र, जितेंद्र, धर्मेंद्र, वीरेंद्र व दीपक जींद जेल में गांव के ही व्यक्ति की हत्या के आरोप में बंदी हैं। सुरेंद्र के शव को दाग लगाने के लिए सगे भाई रविंद्र व चचेरे भाईयों को जेल से चार घंटे की पेरोल पर लाया गया। सुरेंद्र का सगा भाई व चचेरे भाई हत्या के आरोप में जेल में बंद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें