फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चार अप्रैल से शुरू हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

विज्ञापन
31जेएनडी01: एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह
विज्ञापन
जींद। करनाल के करण स्टेडियम में चार अप्रैल से दो दिवसीय 15वीं हरियाणा राज्य जूनियर अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप होगी। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 20 साल तक की आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां अपनी चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन


फरीदाबाद मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से 24 से 26 अप्रैल तक कर्नाटक में 24वीं नेशनल फेडरेशन कप जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इसके लिए खिलाड़ियों को स्वयं एएफआई की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा।
एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि इस चैंपियनशिप में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनका जन्म 26 अप्रैल 2006 के बाद और 27 अप्रैल 2010 से पहले हुआ है। 18 वर्ष आयु वर्ग के एथलीटों को अधिकतम दो ट्रैक इवेंट्स में भाग लेने की अनुमति होगी जिनमें से केवल एक इवेंट 200 मीटर से अधिक की दूरी का हो सकता है।
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम रजिस्ट्रार द्वारा जारी और केंद्रीय या हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि ओपन स्कूल के प्रमाण पत्रों को मान्यता नहीं दी जाएगी और 16 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों को पंजीकरण की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें