05जेएनडी32: दुड़ाना गांव में कुआं पूजन के दौरान रस्म अदा करती बेटी की मां प्रीति। स्रोत परिजन
अलेवा। दुड़ाना गांव में बलविंद्र के घर बेटी पैदा होने पर कुआं पूजन करवाया गया। बलविंद्र ने कहा कि उसे बहुत खुशी है कि उनके घर पत्नी प्रीति ने बेटी को जन्म दिया है। आज लड़का-लड़की में कोई फर्क नहीं है। फर्क केवल सोच का है। आज किसी भी क्षेत्र में लड़कियां लड़कों से पीछे नहीं है।
एएनएम राजवंती ने बताया कि बेटी के पैदा होने पर गांव दुड़ाना में कुआं पूजन करके खुशी मनाई गई। यह काबिले तारीफ है। पूरा गांव लड़की पैदा होने पर खुशी मनाता है, अब हरियाणा बदलने लगा है। ग्रामीण दूसरे गांव के लोगोंं को कन्या भ्रूण हत्या के बारे में जागरूक कर रहे हैं।
इस अवसर पर सीएचओ अन्नू, स्वास्थ्य कर्मचारी दीपक के अलावा आशा वर्कर हरविंद्र कौर और कुलजीत कौर मौजूद रही।