05जेएनडी20: नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी और अन्य। स्रोत समिति
जींद। शहर की धीमान धर्मशाला में सोमवार को सत्यवान धीमान की अध्यक्षता में भगवान विश्वकर्मा सेवा समिति की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। नई कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से प्रधान के तौर पर सोहन लाल धीमान और कृष्ण धीमान को महासचिव तथा सुनील धीमान को कैशियर नियुक्त किया गया। इस दौरान सोहन लाल धीमान ने कहा कि समिति और समाज से जुड़े लोगों ने जन सेवा के लिए जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर वे खरा उतरेंगे।