फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: चुनाव नतीजों पर दुष्यंत बोले- राजस्थान में पार्टी की हुई एंट्री, जनता ने कांग्रेस को नकारा

Sun, 03 Dec 2023 09:06 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना, जींद (हरियाणा)

सार

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हलके के विकास में कमी नहीं रहने दी जाएगी। पांचाल समाज ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का स्वागत किया। चौटाला ने कहा कि कौशल रोजगार निगम में 26 प्रतिशत बैकवर्ड क्लास के युवाओं को रोजगार मिला है।  
विज्ञापन
कार्यक्रम में पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए पांचाल समाज के लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के उचाना में श्री विश्वकर्मा पांचाल धर्मशाला में आयोजित अभिनंदन समारोह में जनसभा में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि तीनों प्रदेश में लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है। भाजपा ने टीम के तौर पर किया उसका लाभ राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में देखने में मिला है। उनके लिए खुशी की बात है कि राजस्थान में पार्टी की एंट्री हुई है।

विज्ञापन


कौशल रोजगार निगम में जितने भी नौकरी के लाभार्थी हैं। उनमें 26 प्रतिशत रोजगार अब तक पिछड़ा वर्ग के युवाओं को मिला है। यह सरकार का सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों की जो प्रक्रिया है। वह पूरी गति के साथ चल रही है। मार्च से पहले जो एससीए, बीसी के बैकलॉक हैं। उसको पूरा कर उनके हाथ में रोजगार देने का काम किया जाएगा। यह बात उपमुख्यमंत्री ने पांचाल समाज द्वारा श्री विश्वकर्मा पांचाल धर्मशाला में आयोजित अभिनंदन समारोह में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह पांचाल समाज का आभार प्रकट करता है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा पांचाल धर्मशाला में 11 लाख रुपये की अनुदान राशि पहले दी गई थी, उस राशि का सभा द्वारा सही उपयोग किया गया है। उन्होंने धर्मशाला का निर्माण कार्य पूरा करवाने के लिए दस लाख रुपये अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस धर्मशाला में लाइब्रेरी बनवाने का काम किया जाएगा। इससे युवाओं, पिछड़े वर्ग के युवाओं को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि उचाना शहर में स्ट्रीट लाइटों को लेकर टेंडर हो चुका है। जल्द ही शहर रोशनी से जगमग हो जाएगा। शहर में सीवरेज के लिए भी मशीन आ चुकी है। इस मशीन से सीवरेज व्यवस्था दुरूस्त रहेगी। पांचाल सभा द्वारा रखी गई मांग रजबाहा रोड पर भगवान श्री विश्वकर्मा चौक बनाया जाए।

उपमुख्यमंत्री कहा कि नपा से प्रस्ताव होते ही इस कार्य को तुरंत अमलीजामा पहनाने का काम किया जाएगा। सुरबरा सहित अन्य गांवों में जहां पांचाल समाज की मांग है, उनको जल्द पूरा करवाया जाएगा। अति पिछड़ी जातियों के लिए ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने का सरकार का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि हल्के के विकास को लेकर कोई कमी बाकी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर विधायक अमरजीत ढांडा, शाहबाद विधायक रामकरण काला, चेयरमैन राजेंद्र लितानी, जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी, चेयरमैन प्रतिनिधि कुलदीप रंधावा मौजूद रहे।

मतदाताओं ने तीनों राज्यों में कांग्रेस को नकारा
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि जनमत जो आया है, उससे साफ दिखा है कि तीनों प्रदेश में लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है। जिन दो प्रदेशों में कांग्रेस थी, वहां पर भी कांग्रेस को हराने का काम मतदाताओं ने किया। जिस तरह से भाजपा ने टीम के तौर पर किया उसका लाभ राजस्थान, छत्तीसगढ़, एमपी में देखने को मिला है। उनके लिए खुशी की बात है कि राजस्थान में पार्टी की एंट्री हुई है। कई सीटों पर जजपा के उम्मीदवार दूसरे, तीसरे नंबर पर आए है। उन्होंने कृषि मंत्री जेपी दलाल द्वारा किसान नेताओं को लेकर दिए गए बयान पर बोलते हुए कहा कि जेपी दलाल को अपने शब्दों पर पूर्ण विचार करना चाहिए, वह भी एक किसान परिवार से आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें