फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: मुख्यमंत्री मनोहर लाल जींद अस्पताल पहुंचे, मरीजों के परिजन बोले-आपके आने से व्यवस्था बिगड़ी

Thu, 29 Apr 2021 01:19 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)

सार

सूत्रों के अनुसार, सीएम का यह दौरा जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर हालात जानने के लिए है।
विज्ञापन
जींद दौरे पर पहुंचे सीएम मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस की रोकथाम का जायजा लेने के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल जींद पहुंचे। दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर मुख्यमंत्री ने सामान्य अस्पताल पहुंचकर नए भवन के रक्तकोष में चल रहे टीकाकरण का जायजा लिया। इसके बाद जब वे बाहर खड़े मरीजों के परिजनों से बातचीत करने पहुंचे तो उन्होंने सीएम को खरी-खरी सुनाई। अस्पताल का जायजा लेने से पहले मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक की। 

विज्ञापन


मरीजों के परिजनों ने मुख्यमंत्री से कहा कि यहां के चिकित्सक दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन आपके आने से व्यवस्था बिगड़ गई है। सुरक्षा के नाम पर उनको सुबह आठ बजे ही अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया था। अभी तक अस्पताल में भर्ती कोरोना के गंभीर मरीजों को पानी तक नहीं पहुंचाया जा सका है।


इस दौरान कुछ लोगों ने कहा कि सुरक्षा के नाम पर गंभीर मरीजों को सिटी स्कैन के लिए अंदर भी नहीं जाने दिया जा रहा। लोग सुबह से इंतजार कर रहे हैं। इस पर सीएम ने सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह को बुलाकर कहा कि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आनी चाहिए। मुख्यमंत्री अस्पताल में करीब 15 मिनट तक रुके और वापस चले गए।
विज्ञापन


किसानों ने बाद में काले झंडे लेकर निकाला मार्च
प्रशासन ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आने का कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा। हालांकि प्रशासन द्वारा एक दिन पहले ही गोहाना रोड को कंटेनमेंट जोन बनाने और बंद करने से यह चर्चाएं थीं कि मुख्यमंत्री दौरा कर सकते हैं। लेकिन कार्यक्रम को सार्वजनिक नहीं किया गया। ऐसे में किसानों को जैसे ही पता चला तो वे खटकड़ टोल से लघु सचिवालय पहुंच गए। लेकिन तक तक मुख्यमंत्री जा चुके थे। इस पर किसानों ने अधिकारियों के समक्ष भी रोष जताया और जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के घर के बाहर भी नारेबाजी की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें