फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कड़ी निगरानी में हुआ हरियाणा बोर्ड की गणित का इम्तिहान

Thu, 26 Feb 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी28: परीक्षा देकर बाहर जाते विद्यार्थी। संवाद।
विज्ञापन
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित वार्षिक परीक्षा के तहत वीरवार को 10वीं कक्षा का गणित का पेपर हुआ। बोर्ड प्रशासन के अनुसार 10वीं की परीक्षा 20 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं एक अप्रैल तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन

परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड, एसडीएम और जिला प्रशासन स्तर पर उड़नदस्ते का गठन किया है। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात रही ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर रोक लगाई जा सके। केंद्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड की गहन जांच की जा रही है।
परीक्षा के निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत सभी केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन


परीक्षा को नकलरहित करवाने के लिए उड़नदस्ता सक्रिय है। वीरवार को 10वीं की परीक्षा नकलरहित हुई। -राजेंद्र कुमार सिरोहा, अधीक्षक, जिला प्रश्नपत्र टीम जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें