फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बार एसोसिएशन का आज वर्क सस्पेंड, जींद के वकीलों ने किया समर्थन

Wed, 04 Sep 2024 11:12 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

राकेश मलिक ने कहा कि जब तक डीएसपी गीतिका जाखड़ के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक जींद में हड़ताल जारी रहेगी। महिला थाना की एएसआई नीलम के साथ वकीलों का शनिवार को विवाद हुआ था। वकीलों ने आरोप लगाए थे कि एएसआई ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
जींद बार एसोसिएशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार एसोसिएशन जींद के समर्थन में प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन आ गई हैं। रात को बार एसोसिएशन के प्रधान राकेश मलिक के पास प्रदेश की लगभग सभी बार एसोसिएशन प्रधानों के समर्थन देने के मैसेज आ गए थे। सभी प्रधानों ने कहा कि वह जींद बार एसोसिएशन का समर्थन करते हैं। राकेश मलिक ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में बार ने वर्क सस्पेंड रखा हुआ है। उन्होंने जींद का समर्थन करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन


राकेश मलिक ने बताया कि रात को उनके पास फरीदाबाद, यमुनानगर, इंद्री, असंध, हांसी, करनाल, बहादुरगढ़, झज्जर, हथीन, कैथल, पटौदी, नारनौल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, तोशाम, नारायणगढ़, हिसार, अंबाला, टोहाना, रतिया समेत काफी बार एसोसिएशन प्रधानों ने उनके समर्थन बुधवार को वर्क सस्पेंड रखने का निर्णय लिया है। राकेश मलिक ने कहा कि जब तक डीएसपी गीतिका जाखड़ के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो जाती, तब तक जींद में हड़ताल जारी रहेगी।

महिला थाना की एएसआई नीलम के साथ वकीलों का शनिवार को विवाद हुआ था। वकीलों ने आरोप लगाए थे कि एएसआई ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जब वकील डीएसपी गीतिका जाखड़ से मिले तो उन्होंने भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया। वकीलों ने आरोप लगाया कि डीएसपी ने उनके साथ एएसआई से भी ज्यादा दुर्व्यवहार किया। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने शनिवार को ही एएसआई नीलम को सस्पेंड कर दिया था। जिले के वकील डीएसपी गीतिका जाखड़ के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी में दिखा वर्क सस्पेंड का असर

प्रदेश की जींद बार एसोसिएशन के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन रेवाड़ी ने बुधवार को कार्य स्थगित रखा। कोई भी वकील अदालत में पेश नहीं हुआ, जिससे कोर्ट की कार्यवाही प्रभावित हुई। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने बताया कि जींद बार एसोसिएशन के आह्वान पर कार्य स्थगित रखा गया। जींद में डीएसपी गीतिका जाखड़ ने वकीलों के प्रधान एवं अन्य साथियों के साथ दुर्व्यवहार किया था।

इस कारण जींद में मंगलवार का कार्य स्थगित रखा गया था। कोई उचित कार्यवाही ना होने पर बुधवार को पूरे प्रदेश में वकीलों ने कार्य स्थगित रखा। उन्होंने कहा कि जब तक डीएसपी के खिलाफ कोई उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वकील प्रदेश स्तर पर अपना रोष प्रकट करेंगे। वकीलों ने मुख्य द्वार के आगे बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उपप्रधान सुरेंद्र पाल, सचिव मनप्रिय यादव, सहसचिव टार्जन, कोषाध्यक्ष विवेक, नरेश अधाणा, सुजान सिंह यादव, दिनेश दिसोदिया, आशीष यादव, जितेंद्र यादव, मनजीत कुमार सतीश कुमार व अन्य वकील शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें