फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind Accident News: ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरे वाहन को मारी टक्कर, तीन महिलाओं सहित आठ की मौत; आठ घायल

Tue, 03 Sep 2024 10:54 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

Jind Road Accident News in Hindi: जींद में हुए दर्दनाक हादसे में तीन महिलाओं समेत सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसा देर रात करीब 12:30 बजे हुआ। बिरधाना गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टाटा मैजिक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के नरवाना के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत सात श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नरवाना के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जहां एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


हादसा देर रात करीब 12:30 बजे हुआ, जब कुरुक्षेत्र के मर्छेदी गांव के 15 श्रद्धालु टाटा मैजिक में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी धाम पर पूजा करने जा रहे थे। बिरधाना गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टाटा मैजिक को टक्कर मार दी, जिससे टाटा मैजिक वाहन सड़क से नीचे खड्ढे में पलट गया। टक्कर के बाद वाहन में सवार श्रद्धालु बुरी तरह फंस गए और घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

राहगीरों ने घटना स्थल पर पहुंचकर सहायता करने कोशिश की, लेकिन अंधेरे के कारण उन्हें सफलता नहीं मिल पाई। सूचना पाकर नरवाना थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मृतकों में रुक्मणी, कामिनी, तेजपाल, सुरेश, परमजीत, और मुक्ति शामिल हैं। एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हादसे को लेकर जताया दुख

सीएम ने कहा कि हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाइवे पर देर रात हुए हादसे में कुरुक्षेत्र से गोगामेड़ी जा रहे श्रद्धालुओं की मौत की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। हादसे में घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें