फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राज्य स्तरीय कराट प्रतियोगिता में हार्दिक ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
03जेएनडी26: ​कराटे में स्वर्ण पदक जीतने पर हार्दिक यादव को सम्मानित करते हुए स्कूल प्रबं​धक कमे
विज्ञापन
जींद। वुडस्टॉक पब्लिक स्कूल के छात्र हार्दिक यादव ने राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 82 किलोग्राम अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। हार्दिक की इस उपलब्धि से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में हार्दिक ने आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल कौशल का परिचय देते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हार्दिक की उपलब्धि से विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा निखारने की प्रेरणा मिली है।
निदेशक डॉ. नरेंद्र नाथ शर्मा ने हार्दिक को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। उपनिदेशक आशुतोष शर्मा ने कहा कि निरंतर अभ्यास से विद्यार्थी अपने लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें