फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदीप ने सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
उत्तर प्रदेश स्थित गोंडा में आयोजित प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने के बाद हरदीप सिंह। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। ग्रीको रोमन सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में जींद के डाहौला गांव के पहलवान हरदीप सिंह ढिल्लों ने गोल्ड मेडल जीता है। इससे परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। पहलवान हरदीप सिंह ढिल्लों ने बताया कि उन्होंने 97 किलो भार वर्ग में भाग लेते हुए प्रतियोगिता में गोल्ड पर कब्जा किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता 11 से 13 नवंबर तक उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित हुई थी। उनका पहला मुकाबला केरला के पहलवान से हुआ, जिसमें उन्होंने 8-0 से मैच जीता। इसके बाद दूसरा मैच तेलंगाना के खिलाड़ी के साथ हुआ। इसमें उन्होंने आसानी से 8-0 से मैच जीत लिया। इसके बाद सेमीफाइनल मैच में पंजाब के खिलाड़ी को भी 8-0 से मात दी। वहीं फाइनल मैच में रेलवे के खिलाड़ी रवि को कड़े मुकाबले में 9-8 से मात दी। गौरतलब है कि पहलवान हरदीप सिंह ढिल्लों 2016 के ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और कॉमनवेल्थ पदक विजेता भी रह चुके हैं। हरदीप ढिल्लों ने अपना खेल करिअर खेल स्कूल निडानी में पढ़ते हुए शुरू किया और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। हरदीप के पिता किसान हैं और छोटा भाई सेना में है। हरदीप के अनुसार वह तीन तीन बार कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं और दो बार एशियाई खेलो में पदक जीत चुके हैं। वहीं 2016 में वह ग्रीको रोमन कुश्ती के 98 किलोग्राम भार वर्ग में ओलंपिक में भारत का नेतृत्व कर चुके हैं।
केवल फाइनल मैच में हुई कड़ी टक्कर
पहलवान हरदीप सिंह ढिल्लों को फाइनल मैच में ही रेलवे के खिलाड़ी रवि ने टक्कर दी। फाइनल मैच में हरदीप के साथ हुई टक्कर में रवि ने भी दमखम दिखाया, लेकिन हरदीप ने इस कड़े मुकाबले में एक अंक से फाइनल मैच जीता और गोल्ड पर कब्जा किया। वहीं सेमीफाइनल तक के सफर में उन्होंने आसानी से तीनों मैच 8-0 से जीते। पहले तीन मैच में कोई भी खिलाड़ी हरदीप के सामने नहीं टिक पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें