फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जमकर खरीदारी के बाद हर्ष से मनी दिवाली

Fri, 01 Nov 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी07: दिवाली पर्व पर लितानी रोड पर सामान की खरीद के लिए उमड़ी भीड़। संवाद
विज्ञापन
उचाना। दिवाली का पर्व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में खरीदारों की भीड़ लगी रही। लितानी रोड पर पुरानी नगर पालिका कार्यालय के आसपास सबसे अधिक भीड़ नजर आई। सड़क के दोनों तरफ दुकानों के आगे सामानों के स्टॉल लगाने से आवागमन में जरूर परेशानी हुई।
विज्ञापन

बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस पीसीआर, राइडर एवं खुद थाना प्रभारी पवन कुमार, चौकी इंचार्ज चंद्रपाल बाजारों में गश्त करते रहे। राजेश, विक्रम, रोहताश ने कहा कि दिवाली पर्व पर बाजारों में खरीदारों की खूब भीड़ रही। लोगों ने जमकर खरीद की। प्रत्येक दुकान पर भीड़ नजर आई। दिवाली पर लोगों ने मां लक्ष्मी का पूजन कर सुख समृद्धि मांगी।

01जेएनडी07: दिवाली पर्व पर लितानी रोड पर सामान की खरीद के लिए उमड़ी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें