जींद। अर्जुन स्टेडियम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शिरकत की।
उन्होंने खिलाड़ियों, छात्रों तथा युवाओं को देश का भविष्य बताते हुए भारत की एकता व अखंडता को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत को एकजुट करने की जिम्मेदारी सरदार वल्लभ भाई पटेल ने बखूबी निभाई थी। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसके बाद डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने रन फॉर यूनिटी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जिला खेल अधिकारी रामफल हुड्डा ने बताया कि इस दौड़ में सभी खिलाड़ी गोहाना रोड, एसपी कोठी और सफीदों बाईपास से होते हुए एकलव्य स्टेडियम में पहुंचे। इस आयोजन में नगर आयुक्त गुलजार मलिक, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी सुमित्रा देवी व अन्य अधिकारी शामिल हुए।
देश की एकता बनाए रखना युवाओं का कर्तव्य : देवेंद्र अत्री
उचाना। उचाना में भी सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रन फॉर यूनिट का आयोजन किया गया। उचाना मंडी गेट के सामने 40 फुटा रोड से लेकर हाईवे पर पुलिस थाना के पास तक दौड़ आयोजित की गई। दौड़ में भाजपा विधायक देवेंद्र अत्री, वयोवृद्ध देशराज खरकभूरा, पुरुष अधिकारियों में बीआरसी रणपाल श्योकंद, जनस्वास्थ्य विभाग की एसडीओ सुनीता नैन को ध्वज वाहक चुना गया। दौड़ को हरी झंडी दिखाते हुए विधायक ने कहा कि देश की एकता को बनाए रखने के लिए पूरे देश में रन फॉर यूनिट का आयोजन किया गया। देश की एकता एवं अखंडता के लिए हम सब वचनबद्ध हैं।
उच्च कोटि के राजनेता, वकील और प्रशासनिक व्यक्ति थे सरदार पटेल : कैप्टन योगेश
सफीदाें। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी रामलीला ग्राउंड से शुरू की गई। इसमें जुलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे कैप्टन योगेश ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलवाई। कैप्टन योगेश ने कहा कि रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता और अखंडता को और मजबूत करना है।
01जेएनडी01: जिला कारागार में राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते हुए। स्रोत जेल प्रशासन
01जेएनडी01: जिला कारागार में राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते हुए। स्रोत जेल प्रशासन
01जेएनडी01: जिला कारागार में राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते हुए। स्रोत जेल प्रशासन
01जेएनडी01: जिला कारागार में राष्ट्रीय एकता की शपथ लेते हुए। स्रोत जेल प्रशासन