फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर जी का जीवन मानवता का प्रतीक : तिलक सचदेवा

Wed, 08 Apr 2026 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी17: गुरुद्वारा टिकाना बाबा बंदा सिंह बहादुर। स्रोत कमेटी।
विज्ञापन
नरवाना। पंजाबी चौक स्थित श्री गुरुद्वारा टिकाना बाबा बंदा सिंह बहादुर में नौवें पातशाह धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व मनाया गया। श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब में गुरु घर में मत्था टेका।
विज्ञापन


गुरुद्वारे में धार्मिक दीवान सजाया गया। इसमें ग्रंथी सिंह ने गुरु तेग बहादुर के जीवन, त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु की वाणी में भयमुक्त जीवन का संदेश निहित है। उन्होंने कहा कि इससे मुक्ति के लिए आध्यात्मिक शक्ति आवश्यक है जो गुरु वाणी के माध्यम से प्राप्त होती है।
प्रवक्ता तिलक सचदेवा ने बताया कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन मानवता, त्याग और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गुरु की बलिदान यात्रा का मानवीय पक्ष अत्यंत संवेदनशील रहा है। उन्होंने शास्त्र और शस्त्र दोनों में पारंगत होकर करतारपुर के युद्ध में अद्वितीय शौर्य का परिचय दिया। कार्यक्रम के अंत में संगत ने सामूहिक अरदास की। गुरु का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान चरणजीत छाबड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें