09जेएनडी07: चेयरमैन विकास काला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते हुए।
जींद। श्रीएसएस जैन सभा उचाना मंडी, गुरु सेवक परिवार और गुरु सेवकों ने नगर पालिका उचाना द्वारा शहर में गुरु सुदर्शन के नाम से स्वागत द्वार बनाने, अलग-अलग जगहों पर राम श्याम महावीर जैन पक्षी बसेरे बनाने को लेकर बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करने पर नपा चेयरमैन विकास काला, पार्षद एवं प्रशासन का आभार प्रकट किया गया।
दयानंद जैन, वीरेंद्र करसिंधु, सुभाष शर्मा कापड़ो, रामचंद्र जैन, गोविंद जैन, रणधीर शर्मा ने कहा कि गुरु मया मदन सुदर्शन संघ प्रमुख अरुण चंद्र महाराज के प्रेरणा से नपा प्रधान विकास काला ने उचाना में गुरु सुदर्शन स्वागत द्वार, अलग-अलग जगहों पर पक्षियों के लिए राम श्याम महावीर जैन पक्षी बसेरे बनाने के लिए जो प्रस्ताव पारित करवाए है उसके लिए उनके साथ-साथ पार्षदों, प्रशासन के आभारी है। महापुरुषों के नाम से कुछ भी बने वो युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत बनते है।
उन्होंने कहा कि पक्षियों के लिए जो बसेरे राम श्याम महावीर जैन के नाम से बनाने की मुहिम अरुण चंद्र महाराज की प्रेरणा से शुरू हुई थी वो निरंतर अब आगे बढ़ रही है। अरुण चंद्र महाराज निरंतर अहिंसा का संदेश देने के लिए लोगों को धर्म के कार्य करने, बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे है।