20जेएनडी50: डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए एडीसी। स्त्रोत प्र
नरवाना। स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत उपमंडल नरवाना के मॉडल गांव गुरथली और सिंघवाल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एडीवी विवेक आर्य ने दोनों पंचायतों का दौरा कर स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामवासियों व पंचायत प्रतिनिधियों को खुले में प्लास्टिक मुक्त घोषित किए जाने पर बधाई दी और कहा कि यह पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में एडीसी ने डोर-टू-डोर कचरा एकत्रीकरण वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने निर्देश दिए कि गीला व सूखा कचरा अलग-अलग संग्रहित कर ठोस कचरा प्रबंधन को कारगर बनाया जाए। साथ ही, जनसहभागिता से इस व्यवस्था को स्थायी रूप से लागू करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण कमेटियों से संवाद कर उनके विचार सुने और आश्वासन दिया कि प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा।
गांवों में बने ठोस कचरा प्रबंधन केंद्र और गंदे पानी की निकासी व्यवस्था की भी सराहना की। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वह अपने गांव को स्वच्छ व आदर्श बनाएंगे और प्लास्टिक व खुले में शौच पर पूरी तरह रोक लगाएंगे। कार्यक्रम में पंचायती राज उपमंडल अधिकारी भूपेंद्र कुमार, जिला पार्षद वीरेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।