20जेएनडी26 : नवरात्रों की तैयारी के चलते भव्य सजा मां का दरबार। स्त्रोत संवाद
नरवाना। बीरबल नगर स्थित श्री वैष्णो देवी दुर्गा जागरण मंडल की ओर से संचालित श्री वैष्णो दुर्गा मंदिर में नवरात्रों को लेकर विशेष तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर पुजारी रामकुमार ने बताया कि नवरात्र के दौरान मंदिर में रोजाना सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक और शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक विशेष पूजन अर्चना व आरती होगी। वहीं, नौ दिनों तक रोजाना दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। नियमित तौर पर भी मंदिर में हर मंगलवार रात आठ बजे से 10 बजे तक भक्तिमय कीर्तन होता है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस दौरान मंडल के प्रधान प्रवीण मित्तल, कैशियर दीपक व सचिव सुरेंद्र गोयल मौजूद रहे।