फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

184 गेस्ट टीचर्स को मिली दोबारा ज्वाइनिंग

Sun, 29 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 184 गेस्ट टीचर्स को शुक्रवार देर रात्रि जिला शिक्षा विभाग द्वारा ज्वाइन करवा दिया गया है। इन गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति वर्कलोड के आधार पर की गई है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतबीर सरोहा ने ज्वाइनिंग की सूची संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी। 59 गेस्ट टीचर्स को अभी ज्वाइनिंग मिलनी बाकी है।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के निर्णय के बाद प्रदेश सरकार द्वारा हटाए गए सभी गेस्ट टीचर्स को दोबारा ज्वाइन करवाने का आदेश दिया गया। जिले से कुल 243 गेस्ट टीचर हटाए गए थे। जिला शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को गेस्ट टीचर्स को ज्वाइनिंग के लिए बुलाया गया। देर सायं तक ज्वाइनिंग नहीं मिलने पर गेस्ट टीचर्स ने हंगामा शुरू कर दिया।

इसके बाद विभाग द्वारा देर रात्रि गेस्ट टीचर्स को ज्वाइनिंग देने की प्रक्रिया चली। विभाग द्वारा वर्कलोड के आधार पर 184 गेस्ट टीचर्स को ज्वाइनिंग देकर संबंधित स्कूलों में भेज दिया गया है। इनमें जींद में छह, उचाना में 50, सफीदों में 39, पिल्लूखेड़ा में नौ, नरवाना में 44, अलेवा में 19, जुलाना में 17 गेस्ट टीचर्स की ज्वाइनिंग की गई।
विज्ञापन


आनन-फानन में दूसरे स्कूलों के पकड़ाए ज्वाइनिंग लेटर
विभाग द्वारा शुक्रवार रात्रि को आनन-फानन में लिस्ट तैयार करके गेस्ट टीचर्स को ज्वाइनिंग लेटर पकड़ा दिए गए। इनमें कुछ गेस्ट टीचर्स को दूसरे स्कूलों के लेटर थमा दिए गए। वर्कलोड के अनुसार ही संबंधित विषय के गेस्ट टीचर्स की ज्वाइनिंग की जानी है। विभाग द्वारा ज्वाइनिंग के लिए देर रात्रि जो लिस्ट तैयार की गई है, उसमें सफीदों में 39 में से 35 और नरवाना में 44 में से 40 को ही संबंधित स्कूलों में ज्वाइनिंग मिल पाई है। अब बाकी गेस्ट टीचर्स को दोबारा बुलाया गया है।

वर्कलोड के अनुसार 184 गेस्ट टीचर्स की ज्वाइनिंग लिस्ट तैयार कर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है। बाकी गेस्ट टीचर्स को सोमवार या मंगलवार तक ज्वाइन करवा दिया जाएगा। अगर किसी टीचर को ज्वाइनिंग संबंधी परेशानी है, तो उसे दोबारा ज्वाइनिंग करवा दी जाएगी। सतबीर सरोहा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें