फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइनिंग के लिए देर रात तक डटे रहे गेस्ट टीचर

Sat, 28 Nov 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
दोबारा ज्वाइनिंग पाने के लिए गेस्ट टीचर शुक्रवार देर रात तक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय के बाहर डटे रहे। शनिवार को छुट्टी होने की वजह से गेस्ट टीचर शुक्रवार को ही ज्वाइनिंग देने की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन


गेस्ट टीचरों ने अधिकारियों पर जानबूझकर ज्वाइनिंग में देरी करने का आरोप लगाया। गेस्ट टीचरों ने कहा कि अगर विभाग ने ज्वाइनिंग नहीं दी, तो वे इस बारे में डीसी से मिलेंगे।

हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश सरकार ने गेस्ट टीचरों को दोबारा ज्वाइन करवाने का आदेश दिया गया है। ज्वाइनिंग के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे अतिथि अध्यापकों ने बताया कि 23 नवंबर को ज्वाइनिंग के आदेश हो चुके हैं।
विज्ञापन


बाकी सभी जिलों में ज्वाइनिंग हो चुकी है, लेकिन जींद जिले में जानबूझकर ज्वाइनिंग में देरी की जा रही है। बलराज, रेनु, नसीम, रोहताश, विजेंद्र, सेवा सिंह, कविता, निर्मला ने बताया कि सायं चार बजे से यहां आए हुए हैं, लेकिन कर्मचारी ज्वाइनिंग को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं और शनिवार को आने की बात कह रहे हैं। शनिवार को अवकाश होने की वजह से ज्वाइनिंग नहीं हो पाएगी।

गेस्ट टीचरों ने आशंका जताई कि अगर शुक्रवार को ज्वाइनिंग नहीं मिली, तो सोमवार तक जेबीटी पात्र अध्यापक कोर्ट से स्टे ले सकते हैं, जिससे जींद जिले के गेस्ट टीचरों की ज्वाइनिंग लटक जाएगी।

ज्वाइनिंग की प्रक्रिया चल रही है और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा ज्वाइनिंग दी जानी है। देर सायं तक सभी को ज्वाइनिंग मिल जाएगी। -सतबीर सरोहा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें