फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात तक गेस्ट टीचर्स को दिए गए ज्वाइनिंग लेटर

Tue, 01 Dec 2015 12:25 AM IST
ब्यूराो/अमर उजाला/जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिला शिक्षा विभाग द्वारा गेस्ट टीचर्स को दोबारा ज्वाइनिंग लेटर देकर स्कूलों में भेजा रहा है। शुक्रवार देर रात्रि को विभाग द्वारा 184 गेस्ट टीचर्स को ज्वाइनिंग लेटर दिए गए थे। बाकि बचे गेस्ट टीचर्स को सोमवार की देर रात तक ज्वाइनिंग लेेटर दिए गए।


हाईकोर्ट के फैसले के बाद प्रदेश सरकार द्वारा गेस्ट टीचर्स को मार्च 2016 तक दोबारा ज्वाइनिंग करवाने का निर्णय लिया गया है। जिला शिक्षा विभाग ने सभी ब्लॉक में स्कूलों से खाली पदों पर नियुक्ति के लिए डिमांड मांगी गई है। शुक्रवार को 184 गेस्ट टीचर्स को वर्क लोड के अनुसार संबंधित स्कूलों में भेज दिया गया।
विज्ञापन


 शेष 59 गेस्ट टीचर्स को ज्वाइनिंग के लिए सोमवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय बुलाया गया। देर शाम तक करीब 30 गेस्ट टीचर्स को ज्वाइनिंग लेटर दिए गए और विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतर गेस्ट टीचर्स को ज्वाइनिंग लेटर देकर संबंधित स्कूलों में भेज दिया जाएगा। अधिकतर गेस्ट टीचर्स को उन्हीं स्कूलों में भेजा गया है, जहां से उन्हें रिलीव किया गया था।
विज्ञापन



देर शाम तक लगभग सभी गेस्ट टीचर्स को ज्वाइनिंग लेटर दे दिए जाएंगे। सभी ब्लॉक से जो डिमांड आई हैं, उसी के आधार पर गेस्ट टीचर्स को ज्वाइनिंग दी गई है। इनमें से अधिकतर गेस्ट टीचर्स को उन्हीं स्कूलों में भेजा गया है, जहां से वे रिलीव किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें