फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: साइबर ठगी से बचने को जीआरपी ने किया जागरूक

विज्ञापन
फोटो 04जेएनडी17-जीआरपी की ओर से उचाना रेलवे स्टेशन पर चलाया गया विशेष साइबर जागरूकता अभियान। स्
विज्ञापन
उचाना। साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए जीआरपी की ओर से रेलवे स्टेशन पर साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। चौकी इंचार्ज विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और आम नागरिकों से संवाद कर साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और टिकट काउंटरों पर पहुंचकर यात्रियों को साइबर ठगों के तरीकों के बारे में जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि ठग फर्जी लिंक भेजकर, बैंक अधिकारी बनकर फोन करके तथा ओटीपी और अन्य गोपनीय जानकारी हासिल कर लोगों के बैंक खातों से रकम निकाल रहे हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश पर तुरंत भरोसा नहीं करने की अपील की।
पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते से जुड़ी जानकारी, एटीएम, डेबिट या क्रेडिट कार्ड की डिटेल और मोबाइल पर आने वाला ओटीपी साझा न करें।
विज्ञापन

अनजान नंबर से भेजे गए किसी भी लिंक पर क्लिक करने से बचें और संदिग्ध गतिविधि सामने आने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें। पुलिस ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता ही सबसे प्रभावी उपाय है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें