फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूहगान देता है राष्ट्रीय एकता का संदेश : कर्मवीर सैनी

विज्ञापन
25जेएनडी12:भारत विकास परिषद की प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में मौजूद राज्य सूचन
विज्ञापन
जींद। समूहगान भारत की भाषाई, सांस्कृतिक और पारंपरिक विविधताओं को एक सुर में पिरोकर राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है। राष्ट्रभक्ति केवल नारों तक सीमित नहीं है बल्कि अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना भी सच्ची राष्ट्रसेवा है।
विज्ञापन

यह बात हरियाणा के राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने रविवार को गोपाल विद्या मंदिर स्कूल में भारत विकास परिषद की प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में बतौर मुख्य वक्ता कही। प्रतियोगिता में 20 स्कूलों की टीमों ने भाग लेकर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
भारत विकास परिषद की जयंती शाखा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कर्मवीर सैनी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और अच्छे चरित्र को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों से भी जुड़े रहना चाहिए। युवा पीढ़ी की सक्रिय भागीदारी ही देश की प्रगति को नई दिशा दे सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद का ध्येय वाक्य संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण समाज निर्माण की प्रेरणा देता है।
इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना विकसित करने के साथ सामूहिकता की भावना भी मजबूत करती हैं। विद्यार्थियों को सफलता मिलने पर विनम्र और असफलता की स्थिति में धैर्यवान रहना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने कर्मवीर सैनी को अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर परिषद के प्रधान सतीश ढिल्लों, राजकुमार वर्मा, राजेश सैनी, राजीव गोयल और दिनेश गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें