फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर हड़पे 10 लाख

Wed, 05 Nov 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर की महिला को विदेश भेजने के नाम पर एक अन्य महिला ने 10 लाख रुपये हड़प लिए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी कपिल चौहान ने पुलिस एफआईआर में बताया कि 20 जनवरी 2024 को उसका संपर्क किसी अन्य के माध्यम से मोगा निवासी किरणदीप के साथ हुआ था। वह अपनी धर्मपत्नी को पढ़ाई के लिए विदेशी भेजना चाहता था।
विज्ञापन

किरण दीप से फोन पर बात होने के बाद किरणदीप ने उसे कहा कि वह उसकी पत्नी को ऑस्ट्रेलिया विजिटर वीजा पर भेज देगी। बाद में उसे स्टडी वीजा में कन्वर्ट करवा देगी। इसके लिए किरणदीप ने 27 लाख रुपये मांगे। उन्होंने कहा कि इसमें से छह लाख रुपये एडवांस देने होंगे।
कपिल चौहान ने आरोप लगाया कि वह 30 जनवरी को किरणदीप के चंडीगढ़ स्थित एडवांस इमीग्रेशन के कार्यालय गया और बातचीत करने के बाद उसने छह लाख रुपये नकद दे दिए। बाकी राशि उसने खाते में देने की बात कही लेकिन महिला ने कहा कि आप खाते में केवल दो लाख रुपये ही दें।
विज्ञापन

किरणदीप ने 28 फरवरी को कपिल चौहान को बताया कि ऑस्ट्रेलिया से मैसेज आया है। आपका सारा काम हो गया है। कुछ दिनों में वीजा आ जाएगा फिर महिला ने दो लाख रुपये और मांगे। कपिल चौहान ने चार मार्च को दो लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।
उसने वीजा चेक करवाया तो पता चला कि सब क्लास 601 वीजा के लिए इंडियन पासपोर्ट होल्डर पत्र ही नहीं है। बाद में पता चला कि यूरोप के किसी व्यक्ति की जन्मतिथि और नाम की जगह उसकी धर्मपत्नी का नाम और जन्मतिथि लगाकर यह फर्जी वीजा बनवाया गया है। पुलिस ने किरणदीप के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें