04जेएनडी25-मरीजों का चेकअप करते हुए डॉ. मोनिका घनघस। संवाद
नरवाना। श्री जयराम नेत्र, दंत, प्रसूति व सामान्य अस्पताल में मंगलवार को निशुल्क मेडिकल चेकअप शिविर लगाया। इसमें डॉ. नवदीप घनघस और डॉ. मोनिका घनघस ने स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। इसमें 50 से अधिक मरीजों की जांच की गई। डॉ. मोनिका घनघस ने बताया कि शिविर में जोड़ों के दर्द, हड्डियों की कमजोरी, एलर्जी और त्वचा संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और रोगों की समय पर पहचान करने में मददगार सिद्ध हो रहे हैं। डॉ. नवदीप ने कहा कि छोटी से छोटी स्वास्थ्य समस्या को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शुरुआती जांच और सही इलाज से बड़ी बीमारियों से बचाव संभव है। प्रधान कैलाश सिंगला और संयोजक विनोद मंगला ने बताया कि यह शिविर आठ नवंबर तक चलेगा। इस मौके पर जयपाल बंसल, पवन मित्तल, सतीश बंसल, राकेश शर्मा, बजरंग बात्ता और जितेंद्र जिंदल मौजूद रहे।