13जेएनडी24- मालवी गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को पुष्पार्पित करते हुए लोग। संवाद
जुलाना। मालवी गांव में डॉ. आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने शिरकत की। प्रदीप शर्मा ने कहा कि महापुरुष किसी एक समाज के लिए नहीं, बल्कि सर्व समाज की भलाई के लिए धरती पर आते हैं।
उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के पास 32 डिग्रियां थी। डॉ. आंबेडकर 64 विषयों में मास्टर थे। उन्हें नौ भाषाओं का ज्ञान था। उन्हें ज्ञान का प्रतीक भी कहा जाता है। उनकी पुस्तक वेटिंग फ ॉर वीजा कोलंबिया विश्वविद्यालय में एक पाठ्यपुस्तक है। दुनिया भर में सबसे अधिक गाने और किताबें डॉ. आंबेडकर के नाम पर लिखी गई हैं। मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जुलाना नपा पार्षद पवन कुमार, पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश कुमार, पूजा जांगड़ा और पूनम भी मौजूद रहे।