फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मिशन बुनियाद के तीसरे चरण की परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम 19 अप्रैल को नरवाना में

Mon, 14 Apr 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मिशन बुनियाद के तीसरे चरण की परीक्षा और ओरिएंटेशन की तैयारी में विद्यार्थी जुटे हुए हैं। जिले में 19 अप्रैल को तीसरे चरण की परीक्षा होगी और ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन नरवाना में होगा, जिसमें दूसरे चरण में सफल हुए 432 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। योजना के तहत इस चरण को पास करने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

28 जनवरी को लेवल-2 की परीक्षा जिलेभर में पांच केंद्रों पर हुई थी। जिले के 1247 विद्यार्थियों में से 1209 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और 38 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे थे। इसके बाद 20 फरवरी को बुनियाद लेवल-2 का परीक्षा परिणाम जारी हुआ था। इसमें जिले के 432 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की हंै। जारी हुए परिणाम में 218 लड़कियां और 214 लड़के शामिल हैं। लेवल-3 में विद्यार्थियोंं से एक विषय आधारित पेपर लिया जाएगा। इसके बाद पूरे प्रदेश से चुने गए तीन हजार विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद के अंतर्गत स्थापित 103 केंद्रों पर उनकी शिक्षा शुरू कराई जाएगी। मिशन बुनियाद के तहत विद्यार्थियों को 9वीं और दसवीं कक्षा में दो साल तक अकादमिक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। इस समय जिले में मिशन बुनियाद के पांच केंद्र बने हुए हैं। इसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना और राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों शामिल हैं।

बुनियाद लेवल-2 का यह था परिणाम
ब्लॉक-विद्यार्थियों की संख्या-पास हुई लड़कियां-पास हुई लडक़े
अलेवा-36-21-15
जींद-73-37-36
जुलाना-65-29-36
नरवाना-102-59-43
पिल्लूखेड़ा-35-20-15
सफ ीदों-46-19-27
उचाना-85-43-42
कुल-432-218-214

मिशन बुनियाद के तहत लेवल-3 की परीक्षा और ओरिएंटेशन कार्यक्रम 19 अप्रैल को नरवाना में होगा। लेवल-2 में जो विद्यार्थी पास हुए हैं, वह विद्यार्थी लेवल-3 में भाग लेंगे। मिशन बुनियाद सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी योजना है। इसके तहत विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रणधीर सिंह लोहान, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें